
SHRI SAMRAT CHOUDHARY
Hon’ble Chief Minister

#
Hon’ble Agriculture Minister

Shri Pawan Kumar Sinha, I.A.S.
DM Gopalganj

#
DAO cum PD
Welcome to Agriculture Technology Management Agency, Gopalganj
आत्मा उप प्रमुख भागीदारों की संस्था है जो जिला स्तर पर कृषि के विकास को स्थायित्व प्रदान करने संबंधी कृषि की गतिविधियों में संलग्न है। यह कृषिप्रसार एवं अनुसंधान की गतिविधियों के एकीकरण के साथ ही सार्वजनिक कृषि प्रौद्योगिकी व्यवस्था प्रबन्धन के विकेन्द्रीकरण की दिसा में किया जाने वाला एक सार्थक प्रयास है। यह एक स्वायत पंजीकृत संस्था है, जो जिला स्तर पर प्रौद्योगिकी प्रसार के लिए उत्तरदायी है। यह संस्था सीधे निधि प्राप्त करने (राज्य/भारत सरकार,सदस्यता,लाभार्थी से सहयोग आदि), अनुबंध करार एवं लेखा अनुरक्षण करने में पूर्ण समर्थ होने के साथ ही स्वावलम्बन हेतु षुल्क तथा परिचालन व्यय करने में भी समर्थ है।
आत्मा की आवष्यक्ता क्यों?
आत्मा जिले में सभी प्रौद्योगिकी प्रसार गतिविधियों के लिए जिम्मेवार है। इसका कृषि विकास से जुड़े सभी विभागों,संस्थाओं,गैर सरकारी संगठनों एवं अभिकरणों के साथ संबंध है। ‘आत्मा’ जिले में कार्यरत संस्थाओं जैसे-कृषि विज्ञान केन्द्र, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र तथा सभी प्रमुख लाइन विभागों जैसे-कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन आदि आत्मा के संगठनात्मक सदस्य है। इसमें से प्रत्येक विभाग अपनी विभागीय पहचान बनाये रखेंगे,लेकिन उनके प्रसार एवं अनुसंधान संबंधी गतिविधियों का निर्धारण आत्मा के षासी परिशद् द्वारा किया जाएगा, तथा उनका क्रियान्वयन आत्मा प्रबंध समिति के द्वारा होगा। Read More….
